एलआइसी अधिकारी संगठन की मनी वर्षगांठ
संगठन में शक्ति होती है। संगठित होकर एक --दूसरे के
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 07:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया) : संगठन में शक्ति होती है। संगठित होकर एक --दूसरे के सहयोग से बड़ा काम भी आसानी से हो जाता है। एलआइसी अधिकारी संगठन के 65वीं वर्षगांठ पर बांसडीह शाखा में आयोजित कार्यक्रम में विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार ने उक्त बातें कहीं। इस दौरान संस्थापक एसडब्लू कालविंट के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। क इस मौके पर शाखा प्रबंधक राम प्रवेश राम, विकास अधिकारी अशोक सिंह, प्रेमशंकर, सुरेंद्र प्रसाद, अध्यक्ष संतोष कुमार, विमल पांडेय, आरके सिंह, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें