Move to Jagran APP

हर विधान सभा में बनेंगे माडल व महिला बूथ

बलिया जिले के सातों विधान सभा में छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को मतदान होंगे इसके लिए

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 04:41 PM (IST)
हर विधान सभा में बनेंगे माडल व महिला बूथ
हर विधान सभा में बनेंगे माडल व महिला बूथ

बलिया : जिले के सातों विधान सभा में छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को मतदान होंगे, इसके लिए चार फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद नामांकन शुरू होगा। विधान सभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। जिले में 1401 मतदान केंद्रों पर 2825 बूथ होंगे।

loksabha election banner

हर विधान सभा में एक माडल और एक महिला बूथ भी बनाए जाएंगे। माडल बूथों पर वोटरों के लिए बैठने और पेयजल की व्यवस्था होगी। प्रत्येक वोटर का स्टाफ की ओर से स्वागत भी किया जाएगा। मतदान केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा। महिला बूथों पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम द्वितीय व तृतीय संग चतुर्थ श्रेणी कर्मी सभी महिलाएं होंगी। सुरक्षा को महिला जवान तैनात होंगी। महिला बूथ पर महिलाएं ही वोट डाल सकेंगी। चुनाव आयोग की व्यवस्था से मतदान का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। जिले में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत 52 से 54 फीसद तक ही रहा है।

वधान सभावार माडल व महिला बूथ

बेल्थरारोड : बूथ संख्या 48 कंपोजिट विद्यालय सीयर पू. को महिला बूथ बनाया जाएगा। गांधी मेमोरियल एएम इंटर कालेज बेल्थरारोड पर बूथ संख्या 56, 57, 58, 59 को माडल बूथ बनाया जाएगा।

रसड़ा : बूथ संख्या 159 अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा को महिला बूथ और बूथ संख्या 172 कंपोजिट विद्यालय रसड़ा को माडल बूथ बनाया जाएगा।

सिकंदरपुर : बूथ संख्या 100 कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरौता पूर्वी महिला बूथ बनेगा। बूथ संख्या 142 कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर डाक बंगला के पास को माडल बूथ बनाया जाएगा।

फेफना : बूथ संख्या 128 प्राथमिक पाठशाला बनरहीं महिला बूथ और बूथ संख्या 131 प्राथमिक पाठशाला मिड्ढा माडल बूथ बनेगा।

नगर बलिया : बूथ संख्या 61 टाउन इंटर कालेज महिला बूथ और बूथ संख्या 34 ईएमपीएस देवकली माडल बूथ बनेगा।

बांसडीह : बूथ संख्या 196 प्राथमिक विद्यालय देवडीह महिला बूथ और बूथ संख्या 45 कंपोजिट विद्यालय मुड़ीयारी माडल बूथ होगा।

बैरिया : बूथ संख्या 150 प्राथमिक विद्यालय जगदेवा महिला बूथ और बूथ संख्या 149 कंपोजिट विद्यालय बैरिया माडल बूथ होगा।

वर्जन...

हर विधान सभा क्षेत्र में चिह्नित मतदान केंद्र के एक बूथ को बतौर महिला बूथ के रूप में तैयार किया जाएगा। पोलिग पार्टी में पीठासीन अधिकारी व अन्य कार्मिक महिलाएं ही रहेंगी। माडल बूथ को भी बेहतर तरीके से सजाया जाएगा।

-राकेश कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.