काम न मिलने से मनरेगा श्रमिकों के समक्ष संकट
जागरण संवाददाता सुखपुरा (बलिया) संत यतीनाथ मंदिर परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बै
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 04:05 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 04:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : संत यतीनाथ मंदिर परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में गांव की क्षतिग्रस्त सड़कें, ध्वस्त नालियां, प्रमुख मार्गों पर गंदे पानी का जमाव आदि समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को कोई काम नहीं मिलने से भुखमरी का संकट है। इस स्थिति में मजदूर दूसरे कार्य करने को मजबूर हैं। यही नहीं काम के अभाव में वे महानगरों को पलायन कर रहे हैं। निश्चित रूप से यह प्रदेश सरकार की विफलता है। इन सवालों के लेकर यथाशीघ्र आंदोलन करने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता पारसनाथ सिंह व संचालन विप्लव सिंह ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें