Move to Jagran APP

पशुपालकों को दी गई जानकारी

जासं इंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के ग्रामसभा सलेमपुर में पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें किसानों व पशुपालकों को पशुओं के उन्नत नस्ल सुधार तथा विभिन्न मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम व प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 04:08 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 04:08 PM (IST)
पशुपालकों को दी गई जानकारी
पशुपालकों को दी गई जानकारी

जासं, इंदरपुर (बलिया) : क्षेत्र के ग्रामसभा सलेमपुर में पं.दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें किसानों व पशुपालकों को पशुओं को नस्ल सुधार, मौसमी बीमारियों की रोकथाम व प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई। शुभारंभ सलेमपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह तथा पशुचिकित्साधिकारी डा.रमेश कुमार व डा.संजय सिंह द्वारा गौ पूजन व फीता काटकर किया गया।

loksabha election banner

डा.संजय सिंह ने देसी गाय रखने का सुझाव दिया गया तथा देसी गाय के दूध, गौमूत्र, गोबर के फायदे बताए गए। पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 160 पशुओं का उपचार किया गया। डा.सुनील कुमार, डा.आलोक गौरव, डा.संजीव कुमार वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने भी योजनाओं से अवगत कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.