Move to Jagran APP

किसी को भी विरोधी नहीं मानते थे मंत्रीजी : ओम प्रकाश

पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके आवास पर ग्राम सभा खानपुर में किया गया। जिसमें उनके परिवार के सदस्यों द्वारा पुष्प व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत की गई। श्रद्धांजलि सभा में हर पार्टी हर जाति धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर लोकगीत गायक बंटी वर्मा ने अपने देश भक्ति प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 09:58 PM (IST)
किसी को भी विरोधी नहीं मानते थे मंत्रीजी : ओम प्रकाश
किसी को भी विरोधी नहीं मानते थे मंत्रीजी : ओम प्रकाश

जागरण संवाददाता, सहतवार (बलिया) : पूर्व मंत्री स्व. बच्चा पाठक की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्राम सभा खानपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हर पार्टी जाति व धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्व. बच्चा पाठक को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में उमड़ी भीड़ उनकी लोकप्रियता बता रही है। वे पार्टी से हटकर हमेशा सभी को साथ लेकर चलने का काम करते थे। वे कभी भी किसी को अपना विरोधी नहीं मानते थे। उनका व्यक्तित्व ही ऐसा था कि वे सभी के प्रिय थे। उनकी सोच हमेशा देश हित में थी।

loksabha election banner

भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिह मस्त ने कहा कि बच्चा पाठक विचार के धनी व लोगों के शुभ चितक व लोकप्रिय थे। उन्होंने कभी भी किसी जाति धर्म में भेदभाव नहीं किया। सभा को अरविद गांधी, रणजीत चौधरी, कंचन सिह, काशी पाण्डेय, विनय शंकर मिश्र, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, धूरी सिह, जनार्दन पाण्डेय, वीरबहादुर सिंह, अशोक पाठक, तनुजी पाठक, शिवजी पाठक, राणा यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता महेंद्र शुक्ला व संचालन अनिल पांडेय व शंभु सिंह बेहाल ने संयुक्त रूप से किया। लोकगीत गायक बंटी वर्मा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंत में पुनीत पाठक ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जासं, बलिया : पूर्व मंत्री व विधायक बच्चा पाठक की द्वितीय पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, दिग्विजय सिंह, ,ब्रजेश सिंह गाट, धर्मदेव तिवारी, शिवप्रताप ओझा, फुलबदन तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, सुनील सिंह, ऊषा सिंह, सरिता श्रीवास्तव, पीएन शुक्ल, गिरिशकांत गांधी आदि मौजूद थे। संचालन मुन्ना उपाध्याय ने किया।

बांसडीह : बांसडीह कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्व. बच्चा पाठक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। नगर अध्यक्ष अवनीश पांडेय, रामदयाल तिवारी, मथुरा मिश्र, मुखिया जी, नन्हे मिश्र, शम्भू सिंह, विजय सिंह, वीरबल राजभर, विद्याशंकर तिवारी आदि रहे। अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबर मिश्र व संचालन बांसडीह के अध्यक्ष ओमकारनाथ तिवारी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.