कुएं में मिला राजमिस्त्री का शव, स्वजनों में कोहराम
जागरण संवाददाता दुबहड़ (बलिया) बलिया हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में शुक्रवार की

जागरण संवाददाता, दुबहड़ (बलिया) : बलिया हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में शुक्रवार की सुबह सरफुद्दीन अंसारी (32) का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
सुबह वह काम करने गए हुए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन खोजबीन में लग गए। काफी प्रयास के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। सुबह खोजबीन के दौरान लोगों ने स्वजन को बताया कि वह शाम को कुएं के पास बैठे थे। इस पर कुएं के अंदर देखा गया तो शव पड़ा हुआ था। इससे हर कोई अवाक हो गया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। स्वजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।
Edited By Jagran