महात्मा गांधी इंटर कालेज में कर्मकांड की पढ़ाई शुरु
: महात्मा गांधी इंटर कालेज दलन छपरा में सोमवार से कर्मकांड की पढ़ाई आरंभ हो गई। इसके लिए सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 05:05 PM (IST)
जासं, दोकटी (बलिया) : महात्मा गांधी इंटर कालेज दलन छपरा में सोमवार से कर्मकांड की पढ़ाई आरंभ हो गई। इसके लिए सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 23 सितंबर को विद्यालय के संस्थापक पं. रामअनंत पांडेय की 115वीं जयंती के अवसर पर भदोही सांसद वीरेंद्र ¨सह मस्त ने घोषणा किया था कि विद्यालय में कर्मकांड की पढ़ाई दशहरा बाद आरंभ हो जाएगी। इसी क्रम में विद्यालय प्रांगण में इसके लिए विधिवत पूजन पूर्व कन्हैया ¨सह ने किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार पांडेय, राणा प्रताप ¨सह, डा. अनंत कुमार ¨सह, ¨वध्याचल दुबे आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें