रसोई गैस सिलेंडर का संकट
रसोई गैस सिलेंडर का अभाव उपभोक्ता परेशान
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:00 AM (IST)
जासं, बैरिया (बलिया) : स्थानीय कस्बा व उसके अगल-बगल के गांवों में रसोई गैस की किल्लत से आम लोग परेशान हैं। गैस एजेंसी के कर्मचारी बता रहे हैं कि इन दिनों पर्ची नहीं कट रही है। ऑनलाइन बुकिग कराने पर घर गैस का सिलेंडर पहुंचाने की व्यवस्था है, कितु ऐसा बैरिया में होता दिखाई नहीं दे रहा है। लोग एक-एक सप्ताह से ऑनलाइन बुकिग कराकर अपने घरों में गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, कितु सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है। दूर-दराज के गांवों में तो और हालत खराब है। इसी तरह गैस सिलेंडर के अभाव की शिकायत श्रीनगर (दलछपरा), झरकटहां सहित आस-पास के दर्जनों ग्रामीणों व श्रीनगर के ग्राम प्रधान ने की है। श्रीनगर के प्रधान ने एसडीएम का ध्यान अपेक्षित करते हुए गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने को आग्रह किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें