Move to Jagran APP

कण-कण में व्याप्त हैं भगवान श्रीकृष्ण

जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से यह संसार आज भी चल रहा ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 05:23 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:23 PM (IST)
कण-कण में व्याप्त हैं भगवान श्रीकृष्ण
कण-कण में व्याप्त हैं भगवान श्रीकृष्ण

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से यह संसार आज भी चल रहा है। कण-कण में आज भी भगवान व्याप्त हैं। उक्त बातें प्रज्ञानंद जी महाराज ने बुधवार को क्षेत्र के कठौड़ा में श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रवचन में श्रीकृष्ण भगवान की महिमा का बखान करते हुए प्रथम दिन कहीं।

loksabha election banner

संतश्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सर्वव्यापी रहते हुए इस धरती पर अर्जुन के सारथी के रूप में रहे। हमेशा से अपने को सेवक के रूप में प्रस्तुत करते हुए राक्षसों का संहार किया। कहा कि सरयू नदी के तट पर भगवान श्रीकृष्ण की स्थापना हेतु क्षेत्रीय लोग उत्सुक हैं। इससे स्पष्ट है कि यह क्षेत्र भी भगवान श्रीकृष्ण के सानिध्य में अपने को रखते हुए प्रगति करेगा। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीला पर प्रकाश डालते हुए जनता को निस्वार्थ भाव से मनुष्य की सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान बनखंडी डूहा के महंत मौनी बाबा ने भी श्रीकृष्ण के जीवन व उनकी लीलाओं के बारे में श्रद्धालुओं के बारे में बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.