महिला सशक्तिकरण पुस्तक का लोकार्पण
जागरण संवाददाता पूर (बलिया) ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सहायक प्रो. डॉ. शैलेश कु
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सहायक प्रो. डॉ. शैलेश कुमार सिंह की लिखित महिला सशक्तिकरण पुस्तक का लोकार्पण कुलपति प्रोफेसर एस. पी. सिंह ने किया।
अपने संबोधन में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. पी. सिंह ने कहा कि, महिलाओं को सशक्त किए बिना सभ्य और विकसित समाज की कल्पना करना बेमानी होगी। एक महिला मां, बहन व पत्नी के रुप में सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए समाज की अंतिम इकाई परिवार को सशक्त और मजबूत बनाने का कार्य करती है।
डॉ शैलेश की लिखित पुस्तक महिला सशक्तिकरण साहित्यिक रुप से जन उपयोगी है, जो समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करेगा। इस मौके पर कुलसचिव प्रो.मुश्ताक अहमद, डी बी कॉलेज, जयनगर के प्रधानाचार्य डॉ नंद कुमार, प्राक्टर डॉ. अजित सिंह, डॉ. आनंद कुँवर, डॉ रंजना, डॉ मदन पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।