Move to Jagran APP

दो किशोरियों को भगाने वाली महिला को झारखंड पुलिस ने पकड़ा

जागरण संवाददाता दूबेछ्परा (बलिया) क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व दो किशोरियों को बह

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:52 PM (IST)
दो किशोरियों को भगाने वाली महिला को झारखंड पुलिस ने पकड़ा
दो किशोरियों को भगाने वाली महिला को झारखंड पुलिस ने पकड़ा

जागरण संवाददाता, दूबेछ्परा (बलिया) : क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व दो किशोरियों को बहला फुसला कर भगाने वाली उसी गांव की महिला को झारखंड पुलिस ने गुरुवार को रांची में पकड़ लिया। वहीं दोनों किशोरियां बरामद कर ली गईं। झारखंड पुलिस ने इसकी सूचना बैरिया पुलिस व दोनों किशोरियों के परिजनों को मोबाइल फोन से दी। इसके बाद पुलिस उन्हें अभिरक्षा में लेकर बैरिया ले आने के लिए दोनों किशोरियों के परिजनों के साथ रांची रवाना हो गई है। हिरासत में ली गई महिला का नाम कलावती देवी पत्नी रामकौल चौधरी बताया जा रहा है। यह उदयी छपरा गांव की रहने वाली हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस महिला ने दोनों किशोरियों को बहला फुसला कर भगाया है वह पहले भी इस तरह का कुकृत्य कर चुकी हैं। बैरिया के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें लाने के लिए परिजनों संग उपनिरीक्षक पुलिस टीम व महिला आरक्षी के साथ झारखंड गए हैं। लौटने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.