पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी जनता क्रांति पार्टी
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के तत्वावधान में विधान सभा स्तर
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के तत्वावधान में विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक प्यारे लाल चौराहे स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई, जिसमें पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त व मजबूत बनाने और जन-जन तक अपनी बातों को बताने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सर्वदास कन्नौजिया ने कहा कि जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी सामाजिक असमानता व भेदभाव का विरोध कर समता, स्वतंत्रता व बंधुता की सोच के तहत सर्व समाज के हित की बात करती है। प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चौहान ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक किसी भी सरकार ने कभी पिछड़ों के अधिकार की लड़ाई नहीं लड़ी लेकिन जनता क्रांति पार्टी प्रदेश व देश में पिछड़ों का उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। बैठक को राजवंशी चौहान जय बहादुर चौहान, रमाशंकर चौहान, मनोज गोंड, संत कुमार पिटु, प्रदीप, टुनटुन, सुनील चौहान, हरीलाल, मन्नु, भगत सिंह, बीरबल, जयप्रकाश, रामायन, रमाकांत, दीपक आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जनक चौहान ने किया। गुटबाजी छोड़नी होगी, तभी होगा समाज का विकास
जागरण संवाददाता, बलिया : अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के बैनर तले नगर के तुलसी उत्सव वाटिका में रविवार को नगर पूर्व चैयरमैन लक्ष्मण गुप्ता के अध्यक्षता में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया । पूर्व चेयरमैन ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर रहना होगा। हम लोगों को गुटबाजी छोड़ना होगा तभी समाज का विकास हो सकता है। इसमें सर्वसम्मति से हिमांशु को अध्यक्ष, चंदन गुप्ता महामंत्री, आनंद प्रकाश मद्धेशिया उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता उपाध्यक्ष, संतोष कुमार मद्धेशिया कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष नवल मद्धेशिया, वेद प्रकाश आर्य, संत कुमार, विनोद गुप्ता, जैनेश पंकज, दिनेश गुप्त आदि मौजूद थे।