दीक्षा समारोह आज, गंगा बहुउद्देशीय सभागार में रिहर्सल
जागरण संवाददाता बलिया जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षा समारोह लिए शहर के गं
जागरण संवाददाता, बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षा समारोह लिए शहर के गंगा बहुउद्देशीय सभागार को सजाया जा रहा है। प्रतिभागियों ने दिन भर पूर्वाभ्यास किया। छात्राओं ने मुख्य द्वार पर रंगोली बनाया। विश्वविद्यालय के कुलगीत का भी छात्राओं को अभ्यास कराया गया। आज सोमवार को 11 बजे से दीक्षा समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा बिहार के कुलपति रमेश चंद्र श्रीवास्तव होंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वर्चुअल संबोधित करेंगी। कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने विधिवत पूजा कराकर पूर्वाभ्यास का शुभारंभ कीं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्राओं संग कई प्रोफेसर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा
कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे से होगी। दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा बिहार के कुलपति रमेश चंद्र श्रीवास्तव का आगमन होगा। इसी समय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वर्चुअल जुड़ेंगी। उसके बाद राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरूआत हो जाएगी। एक बजे मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। 1:25 बजे राज्यपाल का संबोधन होगा। दो बजे धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। 33 मेधावियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक
कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के कुल 33 मेधावियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इसमें आठ छात्र व 25 छात्राएं हैं। पिछले दो बार के दीक्षा समारोह में भी बालिकाओं की संख्या ज्यादा थी, इस बार भी पदक पाने वालों की सूची में 75 फीसद बालिकाएं ही हैं। -स्नातक में 16999 व परास्नातक में 5622 विद्यार्थी
इस बार स्नातक के 7851 छात्र व 9148 छात्राओं संग कुल 16999 तथा परास्नातक में 2307 छात्र व 3315 छात्राओं सहित कुल 5622 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। इसके अलावा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक छात्र को भी गोल्ड मेडल दिया जाएगा।