मोदी व योगी के कार्यकाल में बढ़ा देश-प्रदेश का मान
ढ्ढठ्ठष्ह्मद्गड्डह्यद्गस्त्र 1ड्डद्यह्वद्ग श्रद्घ ष्श्रह्वठ्ठह्लह्म4 ड्डठ्ठस्त्र ह्यह्लड्डह्लद्ग स्त्रह्वह्मद्बठ्ठद्द रूश्रस्त्रद्ब ड्डठ्ठस्त्र ङ्घश्रद्दद्बह्य ह्लद्गठ्ठह्वह्मद्ग
जासं, बैरिया (बलिया) : प्रदेश सरकार के तीन साल व केंद्र सरकार के एक साल पूरा होने पर दोनों सरकारों के उल्लेखनीय कार्यों के विवरण का पत्रक विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार की शाम बैरिया बाजार में वितरित किया। विधायक ने मोदी व योगी को ऐतिहासिक पुरुष बताया। कहा कि उन्होंने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है तो दूसरे योगी ने प्रदेश के विकास के इतिहास में नई इबारत लिखी है। कहा कि आज प्रदेश में सभी लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, यह भाजपा सरकार की ही उपलब्धि है। इस मौके पर नंदजी सिंह, रत्नेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, मंटू बिद, अभय सिंह पहलवान, ओमप्रकाश सिंह भुटेली, मूटन राय आदि मौजूद थे।