Move to Jagran APP

किसानों ने बुलंद की आवाज बाढ़ से बचाने का दृढ़ संकल्प

बलिया) क्षेत्र के पिपराकला गांव में किसान महापंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें गड़हाचल के दर्जनों गांव के किसानों ने भाग लिया। इसमें किसानों को हर वर्ष बाढ़ के कारण तबाह हो रही फसलों को बचाने के लिए गंगा किनारे रिग बांध बनाने की किसानों ने मांग उठाई। साथ ही फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने नराजगी भी व्यक्त किया। विश्वनाथ सिंह विद्यालय पर पूर्वांचल किसान मोर्चा के बैनर तले आयो

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 07:41 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 12:07 AM (IST)
किसानों ने बुलंद की आवाज बाढ़ से बचाने का दृढ़ संकल्प
किसानों ने बुलंद की आवाज बाढ़ से बचाने का दृढ़ संकल्प

जासं, नरही (बलिया) : रविवार को क्षेत्र के पिपराकला गांव में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में गड़हाचल के दर्जनों गांवों के किसानों ने भाग लिया। इसमें किसानों ने हर वर्ष बाढ़ के कारण हो रही भारी तबाही व फसलों को बचाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कटान रोकने व गांवों को बर्बाद होने से रोकने के लिए ठोस व कारगर कदम उठाने की मांग की। गांवों को बाढ़ से बचाने का संकल्प भी लिया।

loksabha election banner

गंगा किनारे रिग बांध बनाने की किसानों ने मांग उठाई। इस दौरान फसल नुकसान का मुआवजा न मिलने पर किसानों ने नाराजगी भी जताई। विश्वनाथ सिंह विद्यालय पर पूर्वांचल किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित महापंचायत में गड़हाचल के हजारों किसानों ने भागीदारी की। इस दौरान किसानों ने एक स्वर में दर्जनों गांव में बाढ़ के कारण हजारों एकड़ नुकसान हुई फसलों का मुआवजा मांगा। खेतों को बचाने के लिए गंगा किनारे कोरन्टाडीह डाक-बंगला से लेकर इच्छा चौबे का पूरा तक रिग बांध बनाने व बैरिया थम्हनपुरा मार्ग पर रेगुलेटर पुलिया का निर्माण कराने की प्रदेश सरकार व जनप्रतिनिधियों से मांग की।

किसानों ने संकल्प लिया कि जब तक रिग बांध नहीं बन जाता किसान चैन से नहीं बैठेंगे। जरुरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेंगे। सभा की अध्यक्षता लल्लन सिंह व संचालन केडी सिंह व समापन वंश नारायण राय ने किया। महापंचायत को अखिलेश राय,नथुनी राय, सुरेन्द्र सिंह, रामजी सिंह, अरविद सिंह, अंग्रेजी सिंह, सर्व चन्द राय , जयगोविद राय, गंगा सागर यादव, अवधेश सिंह, कमलाकांत, योगेन्द्र साधू आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.