पिडहरा में विशाल बरगद का पेड़ गिरा, मकान धराशायी
जागरण संवाददाता बेरुआरबारी (बलिया) बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझोसखुर्द क
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 05:19 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 05:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझोसखुर्द के पिडहरा गांव में शुक्रवार को सुबह सात बजे अचानक एक पुराना विशाल बरगद का पेड़ गिरने से पक्का व टीन शेड का घर धराशायी हो गया। वहीं घर के के सदस्य बाल-बाल बच गए। पिडहरा निवासी रमेश शुक्ल के परिवार के सदस्य घर के अंदर सुबह सुबह पूजा पाठ में व्यस्त थे। तेज आवाज के साथ इनके मकान पर विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। इससे टीन शेड का घर धराशायी हो गया। जबकि पक्का मकान का छज्•ा, मकान के छत व दीवार में बड़ी बड़ी दरारें पड़ गईं। पंडित जी के घर के सदस्य आवाज सुन बाहर निकल भागे जिससे सुरक्षित बच गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें