स्मृति प्रोत्साहन योजना के तहत मेधावी छात्रों का सम्मान
जागरण संवाददाता बांसडीह (बलिया) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर के अध्यापक रहे स्व. मोह
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया) : उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर के अध्यापक रहे स्व. मोहन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर हाईस्कूल -2020 बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। हाईस्कूल -2020 की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले रमेश साहनी को पांच हजार, द्वितीय स्थान पर रहे सुनील यादव, तृतीय विश्व जीत यादव को तीन हजार व बालिका वर्ग में सर्वाधिक अंक पाने वाली कुमारी रिया को तीन हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सौंपी गई। प्रबंधक विश्राम सिंह व अध्यक्ष मुरलीधर पांडेय ने संयुक्त रूप से यह राशि प्रदान की। पूर्व प्राचार्य कमलदेव सिंह ने कहा कि स्व. मोहन सिंह की स्मृति में उनके पुत्रों अखिलेश सिंह, रमेश कुमार सिंह और दिनेश सिंह ने प्रोत्साहन राशि वितरित करने का क्रम शुरू किया है, यह दिवंगत मास्टर साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान डाक्टर शिवजी सिंह, सुरेंद्र सिंह ,अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार राय, सुरेश सिंह ने श्रधांजलि अर्पित की। संचालन अशोक पांडेय और आभार प्रकाश प्राचार्य संतोष पांडेय ने किया।