संतरंगी फुहार में सराबोर हुई पुलिस लाइन
संतरंगी फुहार में सरोबोर हुई पुलिस लाइन
जागरण संवाददाता, बलिया: रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्वक संपन्न कराने के बाद बुधवार को पुलिसर्किमयों ने भी अपनी होली धूमधाम से मनाई। पुलिस आवास पर एसपी देवेन्द्र नाथ ने अपने मातहतों के साथ होली खेली। इस मौके पर जिलाधिकारी एचपी शाही ने भी भाग लिया। वहीं थानों व पुलिस चौकियों में भी जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए गए। बुधवार को पुलिस के लिए राहत की बात ये रही कि जिले में कहीं भी कोई बड़ी घटना नहीं हुई। पूरे जिले में शांतिपूर्वक त्योहार मनाया गया। इसीलिए सुबह होते ही पुलिस लाइन से पुलिसर्किमयों की टोली होली खेलने निकल पड़ी। इसके बाद पुलिस आवास पर एसपी देवेंद्र नाथ के यहां पहुंच कर जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। उधर जनपद के विभिन्न थानों व चौकियों पर भी होली का हुड़दंग चला। पुलिस र्किमयों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। यहां भी अफसरों व पुलिसर्किमयों ने खूब मस्ती की। एसपी ने सभी पुलिसर्किमयों को होली पर्व की बधाई दी साथ ही होली के सकुशल सम्पन्न होने पर सराहना भी की। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार, सीओ सदर चन्द्रकेश सिंह, कोतवाल विपिन सिंह, एसआई अतुल मिश्र व विश्वदीप सिंह आदि मौजूद थे।