हेलो! कोविड कंट्रोल रूम से बोल रहा हूं, सेकेंड डोज लगी या नहीं..
जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) नवागत जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के प्रयास से कोविड टीकाक
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 07:07 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 07:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : नवागत जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के प्रयास से कोविड टीकाकरण की रफ्तार में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर सभी पंचायत सहायकों व सफाईकर्मियों की ड्यूटी घर घर टेलीफोन करने के लिए लगाई गई थी। क्या कर्मचारी, क्या अधिकारी। सभी के हाथों में मोबाइल था। अधिकारी पूछ रहे थे, हेलो मैं कोविड कंट्रोल रुम से बोल रहा हूं वैक्सीन की सेकेंड डोज लगी या नहीं। फोन से टीकाकरण की जानकारी लेने के लिए नगरा ब्लाक के लिए 10600 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें