भांग की दुकान पर गांजा बेचने का वीडियो वायरल
जागरण संवाददाता नरही (बलिया) थाना क्षेत्र के भरौली बाजार में भांग की दुकान पर गांजा बिक
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 06:34 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 06:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नरही (बलिया) : थाना क्षेत्र के भरौली बाजार में भांग की दुकान पर गांजा बिक रहा है। यह धंधा पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। शनिवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी और गांजा बेचने वालों को गिरफ्तार कर लिया। भरौली स्थित पुलिस बूथ से महज सौ मीटर की दूरी पर सरकारी भांग की दुकान है। वहां पर गांजा की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। वायरल वीडियो में बेचने वाला थाने पर तैनात सिपाही का नाम बता रहा है। पुलिस ने गांजा बेचने वाले को पकड़ कर पूछताछ में जुट गयी है। सीओ सदर जगदीश सिंह चौहान एक माह पहले का वीडियो है। उसकी जांच की गयी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें