118 लोगों में बकरी, सिलाई मशीन व नोटबुक वितरित
जागरण संवाददाता सुखपुरा (बलिया) अपायल गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को समारो
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 05:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : अपायल गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्ल्ड विजन इंडिया एपी बलिया की तरफ से क्षेत्र पंचायत बेरुआरबारी के 118 लोगों को पशुपालन रोजगार हेतु बकरी दी गई। 10 परिवार को सिलाई मशीन, 30 परिवार को नाव एवं 1030 बच्चों को नोटबुक का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राज्य सभा सदस्य सकलदीप राजभर ने कहा कि संस्था ने लोगों को स्वरोजगार देने का जो प्रयास किया गया है निश्चित रूप से सराहनीय है। शारदानंद सिंह, उमेश सिंह, मनोज कुमार, ज्ञान प्रकाश, चंद्र प्रताप वर्मा, विरवा भारती, रूबी चौहान, अजय सिंह, रिकी, नाजिमा, अमीना, विजय बहादुर सिंह, आनंद थापा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें