Move to Jagran APP

इंटरनेट मीडिया पर दागे जा रहे गीत-गवनई के गोले

जागरण संवाददाता बलिया विधानसभा चुनाव में इस बार प्रचार का रंग बदल गया है। सियासी दलों के ब

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 07:19 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 07:19 PM (IST)
इंटरनेट मीडिया पर दागे जा रहे गीत-गवनई के गोले
इंटरनेट मीडिया पर दागे जा रहे गीत-गवनई के गोले

जागरण संवाददाता, बलिया : विधानसभा चुनाव में इस बार प्रचार का रंग बदल गया है। सियासी दलों के बीच डिजिटल जंग छिड़ी है। इंटरनेट मीडिया पर गीत-गवनई के गोले दागे जा रहे हैं। राजनीतिक दल अपने तरकशों से एक से बढ़कर एक बाण निकाल रहे हैं। समर्थक भी अलग तरह से अपने नेता का प्रचार करने में जुटे हैं। कोविड गाइडलाइन को देखते हुए प्रदेश के बाद स्थानीय स्तर पर भी डिजिटल तरीके पर जोर दिया जा रहा है। तरह-तरह के गानों के जरिए नेता वोटरों को रिझाने में लगे हैं। वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य माध्यमों पर प्रचार के लिए अधिकांश भोजपुरी गानों के वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। समर्थक पोस्ट को शेयर कर अभियान चला रहे हैं। इन पर कमेंट भी खूब किए जा रहे हैं। वाट्सएप ग्रुप व फेसबुक पेज बनाने की होड़ : इस बार चुनाव में वाट्सएप ग्रुप व फेसबुक पेज बनाने की होड़ मची है। दावेदार इसके लिए एक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय कर चुके हैं। वे नेता की गतिविधियों आदि को पोस्ट करने में लगे हैं। इसमें एक-दूसरे के कारनामे भी खूब उजागर किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर जनता जनार्दन चुनाव के बदले स्वरूप का जमकर आनंद ले रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.