Move to Jagran APP

कामगारों व यात्रियों के लिए आश्रयगृह में ठहरने की सुविधा निश्शुल्क

बलिया यह शहर आपका है। शहर को सुंदर बनाए रखने के लिए नगरवासियों को ही आगे आना होगा। अनुशासन के दायरे में रहकर नियम -कानून का पालन करते हुए नागरिक का फर्ज निभाएंगे तो नगर की अधिकतर समस्याएं स्वत समाप्त हो जाएंगी। यह बाते सीटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दुबे ने कहा। वह रविवार को दैनिक जागरण प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जबाब दे रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 05:37 PM (IST)
कामगारों व यात्रियों के लिए आश्रयगृह में ठहरने की सुविधा निश्शुल्क
कामगारों व यात्रियों के लिए आश्रयगृह में ठहरने की सुविधा निश्शुल्क

जागरण संवाददाता, बलिया : यह शहर आपका है। शहर को सुंदर बनाए रखने के लिए नगरवासियों को ही आगे आना होगा। अनुशासन के दायरे में रहकर नियम -कानून का पालन करते हुए हर नागरिक को अपना फर्ज निभाना होगा। यदि ऐसा हुआ तो नगर की अधिकतर समस्याएं स्वत: समाप्त हो जाएंगी। ये विचार हैं सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दुबे के। बागी धरती को स्वच्छ-सुंदर बनाने की दिशा में सतत सक्रिय नगर मजिस्ट्रेट बृज किशोर रविवार को दैनिक जागरण के प्रश्न-पहर कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

prime article banner

अपने काम से पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के अधिकांश जिलों में मूलभूत सुविधाओं को पटरी पर लाने वाले बृज किशोर बलिया में भी नगरीय व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने की दिशा में सक्रिय हैं। दूरभाष पर पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर को अतिक्रमण व पॉलीथिन से मुक्त करना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। नगर को स्वच्छ बनाने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही नगर पूरी तरह साफ सुथरा नजर आएगा। नगर मजिस्ट्रेट ने पाठकों के एक सवाल के जवाब में बताया कि सर्दी का मौसम चल रहा है। इसलिए नगर में काम करने वाले मजदूरों, कामगारों, श्रमिकों और रिक्शा चालकों को कोतवाली के पास बने आश्रय गृह में ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

पाठकों की ओर से नगर मजिस्ट्रेट से पूछे गए प्रश्न के कुछ अंश प्रस्तुत हैं. प्रश्न : ओवरब्रिज के नीचे सब्जी मंडी तथा हनुमान मंदिर के पास नाले की सफाई न होने के कारण घरों में गंदा पानी भर जा रहा है।

उत्तर : कल आफिस में एक लिखित शिकायत दीजिए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जल्द नाले की सफाई भी होगी।

प्रश्न : आपके कार्यालय से आरटीआई के तहत कुछ जानकारियां मांगी गई थी जो अभी तक नहीं मिली।

उत्तर : सभी आरटीआई के जवाब भेज दिए गए हैं। किसी कारणवश आपकों जवाब नहीं मिला है तो आप ऑफिस में आकर सम्बंधित कर्मचारी से मिलकर जानकारी ले लें।

प्रश्न : मिढ्डी चौराहे से काजीपुरा क्रांसिग तक जाने वाली सड़क सकरी है। इस पर वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं। जिसके कारण मुहल्ले के बच्चों व महिलाएं आए दिन चोटिल होते हैं। अगर यह मार्ग वन वे हो जाए तो दुर्घटनाएं कम होंगी।

उत्तर : आपका सुझाव अच्छा है। सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता करने के पश्चात जो बेहतर होगा उसको अमल में लाया जाएगा।

प्रश्न : नगर के विभिन्न मार्गो पर ई-रिक्शा वाले सीट से अधिक सवारी बैठा रहे हैं।

उत्तर : जल्द ही अभियान चलाकर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

प्रश्न: जगदीशपुर पानी टंकी का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर चलने से मोहल्लेवासी आए दिन चोटिल हो जा रहे हैं। कब तक बनेगा।

उत्तर : नगर के अंदर सीवरेज व अंडरग्राउंड बिजली का काम चल रहा है। इसके खत्म होते ही नगर की गलियां पूरी तरह चमचमाती हुईं दिखेंगी।

प्रश्न: सीवरेज योजना अभी निर्माणाधीन है। इसके बाद भी नगर पालिका को हैंडओवर किया गया है।

उत्तर : सीवरेज के बारे में मुझे कोई विशेष जानकारी नहीं है, अगर हैंडओवर हुआ होगा तो जांच करवाकर मामले को संज्ञान में लेता हूं

प्रश्न : अम्बेडकर नगर मार्ग पर गंदगी का अम्बार लगा रहता है। इस मार्ग पर विद्यालय है और विभाग प्रचारक का निवास भी है।

उत्तर : इसकी एक लिखित शिकायत दें, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

प्रश्न : नगर में जलजमाव व नालों की सफाई न होने के कारण नगर क्षेत्र में हजारों लोग ड़ेगू से ग्रस्त हैं। नगरपालिका प्रशासन फांगिग तक नहीं करा रहा है।

उत्तर: यह बहुत ही गंभीर मामला है। इसकी शिकायत पत्र उपलब्ध करवाएं, शिकायत का निस्तारण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इन लोगों ने पूछे प्रश्न ..

अखिलेश तिवारी तिखमपुर, सरोज तिवारी आनन्द नगर, सुरेश बहादुर सिंह ताडीबड़ागांव रसड़ा, भृगुनाथ सिंह मिढ्डी, सागर सिंह राहुल गुरुद्वारा रोड़ चौक, अतुल कुमार जापलिगंज, विनोद शाह पानी टंकी जगदीशपुर, विनोद सिंह मझौवा, सत्येन्द्र रावत अम्बेडकर नगर, रामविलास गुप्ता स्टेशन रोड़। इनसेट --------

गंदगी देख ईओ की लगाई क्लास

प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में दैनिक कार्यालय पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने जब रास्ते में गंदगी देखी तो तत्काल ईओं को फोन कर नगर की सफाई व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करते हुए जमकर क्लास लगाई। शहर के सभी मोहल्ले में तैनात सफाईकर्मीयों की लिस्ट जल्द उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट की फटकार के बाद ईओं तुरंत हरकत आए और मौके पर सफाईकर्मियों की टीम भेजी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK