जरुरतमंदों तक युवा चेतना पहुंचा रहा भोजन
युवा चेतना ने लगातार पाचवें दिन बलिया के मालदेपुर मोड़ पर जनता की र
जागरण संवाददाता, बलिया : युवा चेतना ने लगातार पाचवें दिन बलिया के मालदेपुर मोड़ पर जनता की रसोई में जरुरतमंद लोगों को भोजन करवाया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने ग़रीबों के बीच भोजन वितरित किया।
कहा कि जो काम सरकार को करना चाहिए वो युवा चेतना कर रही है। हम लगातार लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं। युवा चेतना का लक्ष्य ग़रीबी मिटाना है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम संकट में जनता के बीच हैं। सरकार रोज नया नियम बना रही है परंतु जो गरीब लाकडाउन में घर बैठ गया है उसके भोजन का व्यवस्था नहीं कर रही है। आक्सीजन की कालाबा•ारी हो रही है और मुख्यमंत्री मौन हैं। कहा कि 2022 में महापरिवर्तन हेतु युवाओं को आगे आना होगा। इस मौके पर मोहन सिंह, बैजू राय, अजय ओझा, आदित्य चौबे आदि मौजूद थे।