Move to Jagran APP

दीवार गिरने से बालिका की मौत, भाई-बहन गंभीर

कंचनपुर गांव में सोमवार को जर्जर मकान की दीवार व लोहे क

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 06:58 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 06:58 PM (IST)
दीवार गिरने से बालिका की मौत, भाई-बहन गंभीर
दीवार गिरने से बालिका की मौत, भाई-बहन गंभीर

जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : कंचनपुर गांव में सोमवार को जर्जर मकान की दीवार व लोहे का गेट अचानक गिर गया, इसके मलबे में दबने से पायल (5) पुत्री प्रभुनाथ गुप्ता की मौत हो गई। घटना में भाई-बहन आर्यन (7) व प्रियंका (5) पुत्री रामजी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

loksabha election banner

पायल पड़ोस में रहने वाले आर्यन व प्रियंका के साथ सुबह 10 बजे प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर के समीप शंभूनाथ मिश्र के घर से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। रास्ते में जर्जर मकान के निकास द्वार पर लगा लोहे का दरवाजा दीवार सहित गिर गया। तीनों बच्चे उसमें दब गए। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया। इस बीच पायल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भाई-बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेवती थाने के एसआई परमानंद त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना के बाबत पूछताछ की। परिजनों द्वारा आपसी रजामंदी से बच्ची का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। पायल के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृत पायल की मां ज्योति देवी सदमे से गुमसुम व बदहवास हैं। पिता प्रभुनाथ को सहसा अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनकी पुत्री नहीं रही। पायल के बड़े भाई रविकांत व बहन संध्या को समझ में नही आ रहा है कि यह सब क्या हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी स्थिति देख कर आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थीं। घटना स्थल पर पत्थर पर बच्ची की पुस्तक भी पड़ी हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.