झाड़ियों में बना रहे थे तमंचा, तीन गिरफ्तार
जासं सिकंदरपुर (बलिया) पुलिस ने चेकिग के दौरान अवैध असलहों संग तीन युवकों को गिरफ्तार
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : पुलिस ने चेकिग के दौरान अवैध असलहों संग तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की बाइक व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। बुधवार की रात उपनिरीक्षक सूर्यनाथ यादव हमराहियों संग खरीद दरौली कंटा तिराहा के पास वाहन चेकिग कर रहे थे। इसी बीच पिटू पासवान निवासी बहादुरपुर कारी थाना गड़वार व गोलू वर्मा निवासी पिपराकला थाना खेजुरी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से अवैध हथियार संग एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि बाइक पकड़ी से चुराए हैं। इनकी निशानदेही पर दियारा क्षेत्र में झाड़ियों के बीच हथियार बनाते समय सचिन राजभर निवासी खटंगी थाना सिकंदरपुर को गिरफ्तार किया गया। यह सभी हथियार बनाकर आसपास जनपदों से लेकर बिहार तक सप्लाई करते थे।