टीईटी परीक्षा के पेपर की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
जासं बलिया टीईटी परीक्षा में वर्ष 2017 के पेपर को कॉपी करके छात्रों के भविष्य के साथ ि
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:29 PM (IST)
जासं, बलिया : टीईटी परीक्षा में वर्ष 2017 के पेपर को कॉपी करके छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यह आरोप लगाते हुए इसके विरोध में पेपर की प्रतियां जलाई। उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रूपेश चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पिछली बार पेपर लीक हो गया था। इस मौके पर जैनेंद्र पांडेय, विवेक ओझा, सागर सिंह राहुल, गिरीश गांधी, श्रीप्रकाश मिश्रा, बंटी मिश्रा व अबुल फैज आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें