धूमधाम से मना सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : अवधूत भगवान राम आश्रम नरहीं में शुक्रवार को सर्वेश्वरी समूह
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : अवधूत भगवान राम आश्रम नरहीं में शुक्रवार को सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। व्याकरणाचार्य डा. अच्युतानंद चौबे ने विधि विधान पूर्वक हवन पूजन कराया। श्री नरहेजी इंटर कालेज के प्रबंधक अर्जुन गोपालन ने सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया। प्रबंधक ने कहा कि अवधूत भगवान राम ने सर्वेश्वरी समूह की स्थापना विश्व कल्याण के लिए की थी। आज समूह की हजारों शाखाएं दुनिया के अनेक देशों में समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। नरहेजी महाविद्यालय की प्रबंधक मंजू ¨सह ने सर्वेश्वरी समूह के सिद्धांतों को दैनिक जीवन मे उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान सर्वेश्वरी समूह के पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। धनंजय ¨सह ने सफल योनि का पाठ किया। अंत में सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजेश ¨सह, रामजी ¨सह, धनंजय ¨सह, उदयप्रताप सिसोदिया, श्रीकांत चौबे आदि मौजूद थे।