तार टूटने से जले इलेक्ट्रानिक उपकरण
जासं, दुबहड़ (बलिया) : एचटी तार गिरने से कई घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर नष्ट ह
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 06:26 PM (IST)
जासं, दुबहड़ (बलिया) : एचटी तार गिरने से कई घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अतरौली फीडर से तिरुपुर सीता कुंड परसिया ग्राम सभा तक विद्युत की आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की शाम सीताकुंड गांव के बीच में ही एचटी लाइन का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे सैकड़ों पंखे, फ्रिज बल्ब व अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। अचानक वोल्टेज बढ़ने से कई बल्ब फूट गए। ग्रामीण किसी अनहोनी के डर से अपने घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें