त्योहार में कट रही बिजली, जनता परेशान
जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) बैरिया रानीगंज व सुरेमनपुर बाजारों में ग्रामीण अघोषित वि
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 05:20 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : बैरिया, रानीगंज व सुरेमनपुर बाजारों में ग्रामीण अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हैं। रात में पांच से छह घंटे जबकि दिन में सात से आठ घंटे बिजली गायब रहती है। उपभोक्ता परेशान हैं, एक महीना पहले तक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सामान्य थी लेकिन इधर बीच समस्या बढ़ गई है। विभाग उपभोक्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। जेई, एई व अधिशासी अभियंता तो विद्युत उपकेंद्रों की व्यवस्था देखने के लिए नहीं निकलते हैं। पूर्व विधायक सपा नेता सुभाष यादव, कांग्रेस के विनोद सिंह व बसपा के अंगद मिश्र ने बताया कि अभी व्यवस्था और खराब होगी क्योंकि सरकार के कोयला खदानों के निजी करण का यह असर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें