टूट कर पोखरे में गिरा विद्युत तार, मछलियां मरीं
जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव में शुक्रवार की रात जर्जर विद्यु
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव में शुक्रवार की रात जर्जर विद्युत तार टूट कर समीप के पोखरे में गिर गया जिससे करीब एक क्विंटल मछलियां मर गईं। उक्त पोखरा अनुसूचित जाति की एक महिला के नाम आवंटित है। उसमें मछलियां पाली गई हैं। रात नौ बजे तार टूट कर पोखरे में जा गिरा। इस समय विद्युत आपूर्ति हो रही थी। ग्रामीणों ने तार टूटने की सूचना तुरंत विद्युत उपकेंद्र पर दिया इसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई। रात में ही कर्मचारियों ने पहुंच कर तार को जोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर होने से बार बार गांव में तार टूट जाता है। कभी कभी तो हफ्तों तक टूटा हुआ तार जुट नहीं पाता। इससे गांव में अंधेरा रहता है। यदि समय रहते जर्जर हो चुके तारों को बदला नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।