कटानरोधी 29 परियोजनाओं पर चुनावी पेच, अप्रैल तक खिसका काम
जागरण संवाददाता बलिया बाढ़ और कटान की तबाही झेलने वाले इलाकों को लेकर सरकार ने इ
जागरण संवाददाता, बलिया : बाढ़ और कटान की तबाही झेलने वाले इलाकों को लेकर सरकार ने इस साल भी 137 करोड़ की 29 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। परियोजनाओं के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन कार्य चुनाव के बाद अप्रैल से ही शुरू होगा। कटानरोधी 19 परियोजनाएं 110 करोड़ की हैं। इससे गंगा व सरयू दोनों से प्रभावित गांवों को सुरक्षित किया जाएगा। कटहल नाला पर पुल के लिए 4.11 करोड़ की परियोजना है। रिग बंधा पर नौ स़ड़कों के निर्माण की परियोजनाएं 22 करोड़ की हैं।
----
विलंब से कार्य शुरू होने पर पूरा करने की चुनौती : जिले की कटानरोधी परियोजनाओं का कार्य मार्च में शुरू होने पर बाढ़ से पहले सभी परियोजनाओं को पूरा कर पाना बड़ी चुनौती होगी। जिले के कई स्थानों पर बाढ़ के दौरान बड़ी तबाही होती है। इस बार रामगढ़ से दूबेछपरा तक 40 करोड़ रुपये से कटानरोधी कार्य होना है। पत्थर के बोल्डर से लंबी दूरी तक गंगा तटों को पाटना है। इस कार्य में भी काफी समय लगेगा। इसके अलावा गोपालनगर टाड़ी, इंदरपुर, तूर्तीपार, सहिया बाजार, माल्देयपुर, पलिया खास सहित कई स्थानों पर कटानरोधी कार्य होने हैं।
----
बाढ़ और कटान से तटवर्ती गांवों को सुरक्षित करने के 29 करोड़़ की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। उसके टेंडर की प्रक्रिया भी विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। चुनाव को लेकर अभी टेंडर खोला नहीं गया है। टेंडर खोले जाने के बाद ही कार्य की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता, सिचाई विभाग।