मतदाता गोष्ठी में किया जागरूकता
जासं दोकटी (बलिया) लोकतंत्र के महापर्व में शत-प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए जागरू
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 06:56 PM (IST)
जासं, दोकटी (बलिया) : लोकतंत्र के महापर्व में शत-प्रतिशत भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए जागरूक लोगों अपने अपने गांव में जाकर जागरूकता पैदा करना है।
यह बातें जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कही। वह शनिवार को बीआरसी मुरली छपरा के प्रांगण में आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। चेतावनी भी दी कि अगर कोई शांति व्यवस्था भंग करने का कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने मतदान के लिए शपथ दिलाया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पांडेय, रमेश कुमार तिवारी, देवेंद्र व राजकिशोर यादव उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें