क्षेत्रीय समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा जिला प्रशासन
जनसवालों व जनसमस्याओं को लेकर छात्रनेता व कुंवर सिंह महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र विक्रम सिंह की अगुवाई में रविवार को क्षेत्र में अभूतपूर्व पदयात्रा निकाली गई। जिसे देखकर क्षेत्र के सियासी समीकरणों के केंद्र में हलचल मच गई। रोहुआ चट्टी पर ठाकुर जगन्नाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई पदयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई।
जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : जन सवालों व जन समस्याओं को लेकर छात्रनेता व कुंवर सिंह महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र विक्रम सिंह की अगुवाई में रविवार को क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। इसे देखकर क्षेत्र के सियासी समीकरणों के केंद्र में हलचल मच गई। रोहुआ चट्टी पर ठाकुर जगन्नाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई पदयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई। उसमें जनसहभागिता की अभूतपूर्व वृद्धि होती चली गई।
पदयात्रियों को संबोधित करते हुए मानवेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन से बार-बार के अनुरोध के बावजूद क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसलिए हमें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा है। सड़क बिजली पानी सुरक्षा ऐसे कई मुद्दे है जिनके लिए बार बार पत्रक आदि के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया गया है। कहा कि अगर हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं की गई तो यह पदयात्रा जल्द ही आंदोलन में परिवर्तित हो जाएगी। इस दौरान समरजीत बहादुर सिंह, राजेश यादव, आंनद विक्रम सिंह, पवन सिंह, भानु सिंह, अनिल भारती, दिनेश सिंह, दिलीप पटेल, विशाल पटेल, रजनीश सिंह, लालू, उमाशंकर यादव, छोटे यादव, मुन्ना सिंह, मंटू सिंह, अरविद यादव, चंदन यादव, आशीष सिंह, अभय पासवान, मनीष राम, कृष्णा कन्नौजिया, बबलू पटेल, मंजेश पांडेय सही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।