बस्ती में बह रहा गंदा पानी, बढ़ा संकट
जासं, बांसडीह (बलिया) : स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा है। जबकि ठीक इसके विपरीत विकास खंड बांसडीह के खरौनी के हरिजन बस्ती में मुख्य सड़क पर वर्षों से नाली का पानी बह रहा है
जासं, बांसडीह (बलिया) : स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं जबकि ठीक इसके विपरीत विकास खंड बांसडीह के खरौनी के दलित बस्ती में मुख्य सड़क पर वर्षों से नाली का पानी बह रहा है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। यह समस्या वर्षों से है। इस समस्या के निदान के लिए मोहल्ला वासियों ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया था जिसपर उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने खरौनी पहुंच कर सड़क की पानी निकासी के विकल्पों को देखा। खंड विकास अधिकारी व सचिव अखिलेश कुमार ¨सह ने गुरुवार की शाम पानी निकालने के संबंध में अधिकारियों से वार्ता भी की।