श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले भर में रही धूम
जागरण संवाददाता, बलिया : भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी का पर्व रविवार को जिले भर
जागरण संवाददाता, बलिया : भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी का पर्व रविवार को जिले भर में हर्षोल्लास पूर्ण तरीके से मनाया गया। रात 12 बजे घरों-मंदिरों में पूजन-अर्चन किया गया। इसको लेकर मंदिरों के अलावा घरों व सार्वजनिक स्थलों पर एक से बढ़कर एक झांकी बनाई गई थी। लोगों ने भक्ति भाव से भगवान का जन्मोत्सव कराकर मंदिरों में देर रात तक पूजन-अर्चन किया।नगर में तो जन्माष्टमी की विशेष धूम रही। पुलिस लाइन, रेलवे के जीआरपी, आरपीएफ पोस्ट के अलावा कारागार सहित सभी थानों व चौकियों पर भी भगवान के जन्मोत्सव को लेकर सजाया गया था। जगह-जगह लोगों के घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण के डोल रखे गए जहां एक से बढ़कर झांकियां सजाई गई हैं। इसमें पुलिस लाइन व कारागार में लोगों की सबसे अधिक भीड़ रही। नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में भी प्रभु श्रीकृष्ण की झांकी आदि सजाई गई है। ऐसे में पर्व को लेकर जिले भर में उल्लास उत्साह का माहौल बना है। फेफना में एसओ अनिल तिवारी ने पूजन अर्चन किया। यहां पर भक्ति गीतों का कार्यक्रम भी हुआ। शाम होते ही लोग झांकियां देखने के लिए पुलिस लाइन व कारागार की तरफ निकलने लगे।
कोतवाली में पहली बार मनाई गई जन्माष्टमी
सदर कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पहली बार मनाया जा रहा है। इसके पूर्व यहां के जवान पुलिस लाइन में ही त्योहार मनाने के लिए शामिल होते थे। इस साल कोतवाल शशिमौलि पाण्डेय ने कोतवाली में जन्माष्टमी का त्योहार मनाने की तैयारी कर ली। इसके लिए कोतवाली को आकर्षक रूप से सजाया गया था। कोतवाल ने बताया कि यह पता नहीं है कि यहां जन्माष्टमी क्यों नहीं मनाई जा रही थी। इस साल मनाया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम
जासं, बलिया: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूम रही। उत्सव सा माहौल रहा। मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों व घरों में झांकियां रखी गई थीं। वहीं थानों पर लोगों की भीड़ देखी गई।
रेवती: रेवती नगर क्षेत्र में मातेश्वरी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में मां काली के स्थान, थाना परिसर, गुदरी बाजार, चूड़ीहार पट्टी, उत्तर टोला, दखिन टोला, मां दुर्गा स्थान, महादेव स्थान, दहतीरे, बड़ी बाजार शिवाला, मठिया बाजार आदि स्थानों पर पूजा पाठ शाम होते ही शुरू हो गई। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
गड़वार: क्षेत्र में कई जगहों पर जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। स्थानीय शिव शक्ति मंदिर गड़वार में आकर्षक श्रीकृष्ण भगवान की झांकी सजाई गई है। पूरे दिन श्रद्धालुजन व्रत रहे। भजन व कीर्तन भी हुआ।
स्कूलों में बच्चों ने प्रस्तुत की श्रीकृष्ण की लीला
जासं, बलिया : आरके मिशन स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से प्रथम तक के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण व राधा के रूप में मनोहारी प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीकृष्ण की अराधना कर मनुष्य शांति व समृद्धि को प्राप्त कर सकता है। आद्या श्रीवास्तव, सर्वज्ञ, वैभव वर्मा, आदित्य, सार्थक ¨सह, वैष्णवी वर्मा, नंदिनी वर्मा, अनुराधा सहित अन्य बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर रीता त्रिपाठी, प्रगति ¨सह, मधु गुप्त, रीता देवी, मनीषा ¨सह, जूही ¨सह आदि मौजूद थीं।
रामपुर उदयभान स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राधाकृष्ण की छवि को मनोहर रूप में प्रदर्शित किया। विद्यालय के चेयरमैन डा. विनोद कुमार तिवारी ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अंकिता सिन्हा, सुनीता तिवारी, आर्यन, प्रधानाध्यापक विजयानंद यादव, रत्ना ¨सह, पल्लवी आदि मौजूद थीं।
नवानगर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के ज्ञानकुंज एकेडमी ,बंशीबाजर के प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही भरपूर वाहवाही लूटा। इनके सजीव प्रदर्शन ने द्वापर के श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत कर दिया था। कार्यक्रम के दौरान जो है अलबेला मृग नैनों वाला गीत के बोल पर बच्चों द्वारा महारास शुरू करते ही दर्शक उन्हें एक टक निहारने को विवश हो गए। इसी क्रम में'गो गो गो गोविदा आला रे'की धुन पर साथी बाल ग्वालों के कंधे पर चढ़ श्रीकृष्ण ने जब मटकी फोड़ी तो कार्यक्रम स्थल दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष ज्योतिस्वरूप पाण्डेय, प्रबन्धक देवेंद्र नाथ ¨सह, प्रधानाचार्य सुधा पाण्डेय, शीला ¨सह, प्रियंका तिवारी, नेहा राय, सुप्रिया, अर्चना, सुनीता, मीनू आदि मौजूद थे।