क्षेत्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : वीरेंद्र
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त मंगलवार को बेलहरी विकास खंड के सोनवानी विगही कठही कृपालपुर समरथपार दुधैला मझौवां पचरुखिया आदि गांवों में जनसंवाद के माध्यम से लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। कहा कि चुनाव बीतने के बाद मैं क्षेत्र को विकास कार्य कराने का हरसंभ?व प्रयास करूंगा।
जासं, मझौवां (बलिया) : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जन-जन तक पहुंचने की कोशिश की। वीरेंद्र बेलहरी विकास खंड के सोनवानी, विगही, कठही, कृपालपुर, समरथपार, दुधैला, मझौवां, पचरुखिया आदि गांवों में गए जहां जनसंवाद के माध्यम से लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैं क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।
वीरेंद्र के साथ विधायक सुरेंद्र सिंह के अलावा भाजपा नेता रंगनाथ मिश्र, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, विनय सिंह, कामेश्वर तिवारी,आदित्य तिवारी, संजय सिंह, योगेंद्र ओझा, अनमोल सिंह, कमलेश खरवार, अशोक सिंह बुई, रामा सिंह, नारद सिंह आदि थे।