उपेक्षा के बावजूद विद्यालयों का अस्तित्व बचा रहे शिक्षणेत्तर कर्मचारी
पूरे प्रदेश में शिक्षकों के अभाव में विद्यालयों के शिक्षणेत्तर
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) : पूरे प्रदेश में शिक्षकों के अभाव में विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी शिक्षण का कार्य करते हुए विद्यालयों के अस्तित्व को बचाने में लगे हुए हैं। आज भी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक के पदों पर पदोन्नति नहीं किए जाने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
यह बातें उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसो. के प्रदेशीय संरक्षक विपिन श्रीवास्तव ने कहीं। वह शनिवार को अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज में आयोजित एक दिवसीय मंडलीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि सहित संगठन के संरक्षक कन्हैया राम, विजय कुमार सिंह तथा अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुजतबा हुसैन, अतुल तिवारी ने भी संबोधित किया। केपी सिंह, अश्वनी कुमार तिवारी, रामबिलास यादव, वेदप्रकाश पांडेय तथा अजय यादव भी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय एवं संचालन संजय कुमार सिंह ने किया। आभार व्यक्त प्रधानाचार्य राजकुमार राम ने किया।