छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत
बांसडीहरोड (बलिया): क्षेत्र के सुहवल गांव में रविवार को छज्जा गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Dec 2017 05:45 PM (IST)Updated: Mon, 04 Dec 2017 05:45 PM (IST)
बांसडीहरोड (बलिया): क्षेत्र के सुहवल गांव में रविवार को छज्जा गिरने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इससे इनके परिवार में कोहराम मच गया। लक्ष्मण वर्मा (55) अपने घर के छज्जे के नीचे बैठे थे। इसी बीच छज्जे पर बंदर कूद गया। इससे छज्जे का बड़ा हिस्सा टूटकर उसके सिर पर जा गिरा। घटना में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के सदस्य उसे लेकर अस्पताल गए। इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों का उत्पात दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें