बालक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी
सेमरा घाट के पास मंगलवार की शाम मछली मारने के दौरान डूबे दो किशोर में से एक का शव बुधवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों ने खोज निकाला। इसकी खबर सुन गांव के सैकड़ों लोग घाट पहुंच गए। परिजन शव देखते ही बेसुध पड़ गए। नदी घाट पर ही रुदन-क्रंदन शुरू हो गया। यह देख वहां मौजूद लोग भी द्रवित हो चले। यह शव आशीष (11) पुत्र अनिल राम का था। शव मिलने की सूचना पर दोनों किशोंरों के परिजन नदी घट पर पहुंचे थे।
जागरण संवाददाता, सागरपाली (बलिया) : क्षेत्र के सेमरा घाट के पास मंगलवार की शाम मछली मारने के दौरान डूबे दो बालकों में से आशीष (11) पुत्र अनिल राम का शव बुधवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों ने खोज निकाला। इसकी खबर सुन गांव के सैकड़ों लोग घाट पहुंच गए। परिजन शव देखते ही बेसुध पड़ गए। नदी घाट पर ही रुदन-क्रंदन शुरू हो गया। यह देख वहां मौजूद लोग भी द्रवित हो चले। साथ रहे कैफ (10) मो. शोबराती के शव की तलाश पूरे दिन जारी रही। थानाध्यक्ष शशिमौलि पाण्डेय ने बताया कि तड़के सुबह से ही शव खोजने के लिए स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी में महाजाल डाल खोजबीन शुरू किया गया है। काफी प्रयास के बाद एक का शव दरामपुर ठोकर के पास मिला, दूसरे किशोर कैफ की खोजबीन की जा रही है। -घटना से डरे हैं बच्चे
एक ही साथ दो बालाकों के डूबने की घटना से आसपास के बच्चे डरे हुए हैं। नदी के तट पर अब कोई भी बच्चा नदी तट पर नहीं जा रहा है। कई बच्चों के परिजनों ने बताया कि घर-घर के बच्चे नदी में डूबे दोनों किशोरों को जानते थे, उनके साथ पढ़ते थे। अचानक इन दोनों के डूबने की खबर सुन कर सभी बच्चे सहमे हुए हैं। पानी में तैरने में माहिर मुन्ना यादव ने काफी देर तक पानी के अंदर जाकर शव को तलाशने का प्रयास किए। इसके बाद भी दूसरे बालक का शव नहीं मिल सका।