लापता विवाहिता का संदिग्ध हाल में मिला शव
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के सरदासपुर गांव की पुलिया के पास
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 05:01 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के सरदासपुर गांव की पुलिया के पास सोमवार को संदिग्ध हाल में लापता विवाहिता ज्योत्सना वर्मा (26) पत्नी मनु वर्मा का शव मिला। वह पानी टंकी रोड रसड़ा की रहने वाली है। मृतका के पति ने रविवार को रसड़ा पुलिस को पत्नी की गुमशुदगी की तहरीर दिए थे। महिला का शव पाए जाने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी होने पर बक्सर से पहुंचे मृतका के मायके के लोगों ने पुलिस को दहेज उत्पीड़न का मामला बताते हुए तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें