जैविक खाद से उत्पादित फसल दूनी कीमत पर होगी बिक्री
जागरण संवाददाता गड़वार (बलिया) विकास खंड के शाहपुर गांव के शिव मंदिर पर जननायक चंद
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 07:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : विकास खंड के शाहपुर गांव के शिव मंदिर पर जननायक चंद्रशेखर ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों व किसान बंधुओं की बैठक श्यामराज राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान सम्मान निधि, किसानों के आधार कार्ड में गड़बड़ी के संशोधन के लिए कैंप लगाने, धान बिक्री व उसका भुगतान, रबी बोवाई पर विशेष चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि विकास खंड स्तर पर पांच सौ किसानों को समूह द्वारा जैविक खाद से उत्पादित सब्जी, फल, अनाज की उपज जांचोपरांत दूनी कीमत पर बिक्री सुनिश्चित कराना शासन की मंशा है। इस दौरान रामनिवास सिंह, दूधनाथ सिंह, जगमोहन वर्मा, विश्वकर्मा सिंह, संजीव कुमार, दुलार राम, ददन आदि लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें