Move to Jagran APP

मार्ग को लेकर विवाद में जली झोपड़ी, गाय झुलसी

ष्टश्रह्लह्लड्डद्दद्ग ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्श्रठ्ठह्लह्मश्र1द्गह्मह्य4 ह्यष्श्रह्मष्द्धद्गस्त्र ष्श्र2ष्टश्रह्लह्लड्डद्दद्ग ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्श्रठ्ठह्लह्मश्र1द्गह्मह्य4 ह्यष्श्रह्मष्द्धद्गस्त्र ष्श्र2ष्टश्रह्लह्लड्डद्दद्ग ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्श्रठ्ठह्लह्मश्र1द्गह्मह्य4 ह्यष्श्रह्मष्द्धद्गस्त्र ष्श्र2ष्टश्रह्लह्लड्डद्दद्ग ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्श्रठ्ठह्लह्मश्र1द्गह्मह्य4 ह्यष्श्रह्मष्द्धद्गस्त्र ष्श्र2ष्टश्रह्लह्लड्डद्दद्ग ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्श्रठ्ठह्लह्मश्र1द्गह्मह्य4 ह्यष्श्रह्मष्द्धद्गस्त्र ष्श्र2ष्टश्रह्लह्लड्डद्दद्ग ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्श्रठ्ठह्लह्मश्र1द्गह्मह्य4 ह्यष्श्रह्मष्द्धद्गस्त्र ष्श्र2ष्टश्रह्लह्लड्डद्दद्ग ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्बठ्ठ ष्श्रठ्ठह्लह्मश्र1द्गह्मह्य4 ह्यष्श्रह्मष्द्धद्गस्त्र ष्श्र2

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 05:30 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 05:30 PM (IST)
मार्ग को लेकर विवाद में जली झोपड़ी, गाय झुलसी
मार्ग को लेकर विवाद में जली झोपड़ी, गाय झुलसी

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया): थाना क्षेत्र के करनई गांव में मंगलवार की रात उस्मान अंसारी की झोपड़ी जल गई। इसमें बांधी गाय भी झुलस गई। इस स्थल पर रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। वहीं उच्चाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित पक्ष ने दो नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

loksabha election banner

रात को अचानक उस्मान की झोपड़ी से आग की लपटे निकलने लगी। देखते ही देखते आग पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने झोपड़ी पर पानी डालना शुरू किया। साथ ही इसकी सूचना सुखपुरा थाना पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गये और आग बुझाने में मदद भी की। सबके सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। इसी बीच झोपड़ी में बंधी गाय को लोगों ने किसी तरह से बाहर निकाला। बावजूद इसके गाय झुलस गई थी। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इसको लेकर गांव में तनाव बन गया। अगले दिन सुबह अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव, एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी अरुण सिंह ने मौके का मुआयना किया।

इस स्थान पर रास्ता का विवाद लंबे समय से चल रहा है। एसडीएम सदर और सीओ की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था और रास्ता का विवाद खत्म हो गया था। एक पक्ष ने चहारदीवारी का निर्माण भी शुरू कर दिया और दूसरे पक्ष को अपने-अपनी भूमि से रास्ता दे दिया। अचानक इस अग्निकांड ने एक बार फिर लोगों को अशांत कर दिया। उस्मान अंसारी ने थाना सुखपुरा को दिए लिखित तहरीर में गांव के दो नामजद और चार अज्ञात पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं लोगों का कहना है कि इस घटना का  सूत्रधार स्वयं उस्मान अंसारी है। एसडीएम सदर अश्वनी कुमार एवं एडिशनल एसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि स्थिति सामान्य है वैसे ऐतिहातन गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.