अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित दीवार फादकर फरार
बलिया रेवती निवासी कोरोना संक्रमित भोला ओझा रविवार को दीवाल फाद कर फरार हो गया।
बलिया : रेवती निवासी कोरोना संक्रमित भोला ओझा रविवार को दीवाल फाद कर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम कई स्थानों पर दबिश देकर उसकी तलाश कर रही है।
वही सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमित व्यक्ति के खुलेआम घूमने की जानकारी मिलते ही जनपदवासियों में भय व्याप्त हो गया।
रेवती कस्बा क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 निवासी भोला ओझा की जाच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे एलवन-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती किया। अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था की शिकायत प्रभारी से करने के बाद भी सुधार न होने पर भोला ने शनिवार को फेसबुक के माध्यम से दुर्व्यवस्था का वीडियो जारी किया था। सुखपुरा थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया है कि भोला की तलाश चल रही है।