प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए बच्चों को किया जागरूक
(बलिया)। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय वैना पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को इनर व्हील क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को प्लास्टिक के प्रयोग के दुष्परिणाम व उपयोग न करने के बदले कागज की थैली व बोरे उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। जिससे पर्यावरण शुद्ध व एक प्लास्टिक मुक्त भविष्य का निर्माण हो सके।
जासं, सागरपाली (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय वैना पर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को इनरव्हील क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को प्लास्टिक के प्रयोग के दुष्परिणाम व उपयोग न करने के बदले कागज की थैली व बोरे उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया ताकि पर्यावरण शुद्ध व प्लास्टिक मुक्त भविष्य का निर्माण हो सके। इसके अलावा बच्चों को स्वास्थ के प्रति सजग रहने व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने विद्यालय की लाइब्रेरी में आलमारी व व्हाइट बोर्ड का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष अनीता सिन्हा, सविता श्रीवास्तव, नीरू माथुर, कविता सिंह, सुनीता सिंह, सविता मिश्रा, कीर्ति सिन, प्रधानाध्यापक धीरेंद्र राय, सरवत अफरोज, ममता सिंह, अरमान अली, कुमार प्रशांत, शोभा सिंह, ममता मिश्रा व संध्या सिंह आदि थीं।