पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए छोटे लोहिया
जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव शु
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव शुभनथही में शनिवार को मनाई गई। मुख्य अतिथि बाबा धाम शुभनथही के व्यवस्थापक ध्रुवजी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित था। वे छात्र राजनीति से ही गरीबों का हक दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। शुभ नथही के ग्रामीणों ने छोटे लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। पूर्व राज्यमंत्री तारकेश्वर मिश्र ने आभार व्यक्त किया। अवध बिहारी ओझा, ओमप्रकाश यादव उर्फ लालू यादव, अजय सिंह, तारा चंद शर्मा, शिवकुमार वर्मा, पीयूष ठाकुर व ओमप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें