समाजवाद के असली पुरोधा थे छोटे लोहिया पं. जनेश्वर मिश्र
समाजवाद के असली पुरोधा थे छोटे लोहिया पं. जनेश्वर मिश्र
जागरण संवाददाता, बलिया : छोटे लोहिया पं. जनेश्वर मिश्र की 87वीं जयंती बुधवार को मनायी गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र उपवन जीराबस्ती में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय ने उन्हें अपना राजनीतिक पिता एवं आदर्श बताते हुए कहा कि उनके अंदर जाति-पाति व मजहब का कोई स्थान नहीं था। पूर्वमंत्री ने जनेश्वर मिश्र उपवन में बने पार्क की दुर्ववस्था पर रोष जताया। कहा कि 10 अगस्त तक उपवन में जल जमाव, सफाई एवं बच्चों के खेलने का उपकरण फौव्वारा एवं तालाब की सफाई नहीं हुई तो 11 अगस्त को समाजवादी पार्टी पार्क में धान की रोपाई करने का काम करेगी।
इस मौके पर प्रेमशंकर चतुर्वेदी, मिठाईलाल भारती, अजीत सिंह यादव, अजय शंकर यादव, मुरलीधर यादव, कृष्णा प्रधान आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अजय यादव व संचालन रविन्द्र नाथ यादव किया।
दुबहर : बंधु चक गांव में जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शशांक तिवारी ने कहा कि कमजोर वर्ग को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मनोज ठाकुर, मुन्ना गिरि, विजय यादव, मुनमुन पाठक मौजूद थे।
सिकन्दरपुर: डाक बंगला में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। पूर्व मंत्री मो. रिजवी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हमेशा आमजनता की समस्याओं को लेकर अकेले ही चलने का काम करते थे। डा. मदन राय, रामजी यादव, भीष्म यादव, अनन्त मिश्रा, शिवजी यादव आदि थे।
नरही: पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती कृष्णा शिक्षा निकेतन नरही के प्रांगण में मनायी गई। प्रबंधक रविकांत उपाध्याय ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। इस मौके पर विश्वप्रताप श्रीवास्तव, रजनीकांत उपाध्याय, अजीत राय, दीपक वर्मा, विक्रांत उपाध्याय आदि मौजूद थे।
बैरिया : जनेश्वर मिश्र की जयंती उनके पैतृक गांव शुभनथही में सादगी के साथ मनाई गई। छोटे लोहिया के अनुज पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र ने केक काटा। आज की राजनीति मे छोटे लोहिया के विचारों की प्रासंगिकता विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष साधू यादव, सदस्य राधेश्याम यादव, सुदामा सिंह, विनायक मौर्य, ओमप्रकाश यादव, आदि मोजूद थे।