सीएचसी बंद, नहीं हो रहा मरीजों का इलाज
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 06 May 2021 06:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बंद हो जाने से क्षेत्रीय लोगों को इलाज कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समुचित इलाज के अभाव में लोगों की जाने भी चली जा रही है। स्थानीय सीएचसी पर प्रतिदिन दो सौ से अधिक मरीज अपना इलाज कराते थे। कोरोना महामारी में एक महीने से यह अस्पताल बंद पड़ा है। आम जनता को इलाज के लिये इधर उधर भटकना पड़ रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डा.अजय कुमार तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों के पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल बंद है। निगेटिव होने पर शीघ्र अस्पताल चालू कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें