नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान निकाला कैंडल मार्च
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए 22 वीर जवानों के
जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए 22 वीर जवानों के सम्मान में रविवार की शाम स्वामी मुनेश्वरानंद महाराज खपड़िया बाबा आश्रम प्रांगण से अंगद मिश्रा फौजी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए कैंडल मार्च निकाला। क्षेत्र के भुवाल छपरा, श्रीपालपुर, बहुआरा, सूर्यभानपुर होते हुए कैंडल मार्च टेंपो स्टैंड लालगंज में संपन्न हुआ। इस दौरान शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। अपने संबोधन में अंगद मिश्रा फौजी ने कहा कि फौजी अपना सब कुछ छोड़ कर देश की रक्षा करते हैं देश के लिए जीते हैं और देश लिए मरते हैं। इनका सम्मान करना हम सब नागरिकों का परम कर्तव्य है। मार्च में धर्मवीर उपाध्याय, देव पाठक, मुरली पाठक, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, गुप्तेश्वर तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।