Move to Jagran APP

ग्राम प्रधान के उप चुनाव में प्रत्याशियों ने किया नामांकन

मनियर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत असना व बड़ा गांव में होने वाले प्रधान पद के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा किया गया। असना गांव से रूबी सिंह पत्नी संजीत सिंह व अनिल कुमार पुत्र राम छबीला कुल दो लोगों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया वहीं बड़ागांव से कुल

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:06 AM (IST)
ग्राम प्रधान के उप चुनाव में प्रत्याशियों ने किया नामांकन
ग्राम प्रधान के उप चुनाव में प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जासं, मनियर (बलिया) : मनियर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत असना व बड़ा गांव में होने वाले प्रधान पद के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा किया गया। असना से रूबी सिंह पत्नी संजीत सिंह व अनिल कुमार पुत्र राम छबीला कुल दो लोगों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। वहीं बड़ागांव से कुल 8 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें मनोरमा गुप्ता ने दो सेटों में पर्चा दाखिला किया। कुल 8 लोगों में ललिता पत्नी सुरेश, मनोरमा पत्नी शिवजी, निर्मला देवी पत्नी बच्चा लाल यादव, रामेश्वरी देवी पत्नी अमरदेव यादव, शिवकुमारी पत्नी लाल बहादुर, विद्यावती देवी पत्नी मोती, कलावती देवी पत्नी शिव कुमार, पुष्पा पत्नी मनोज ने पर्चा दाखिल कीं। पर्चा दाखिला का आज अंतिम समय था। पर्चा वापसी रविवार के दिन होगा। पर्चा वापसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि चुनाव मैदान में कितने लोग रहेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.